धनबाद में होगा फैशन शो, पूरे राज्य से पहुंचेंगे मॉडल
धनबाद में जेस्ट फैशन शो का आयोजन 14 जून को होगा। इसमें धनबाद, रांची, बोकारो और जमशेदपुर की महिला मॉडल भाग ले सकेंगी। यह शो 4 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

धनबाद में जेस्ट फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें धनबाद, रांची, बोकारो, जमशेदपुर की फीमेल मॉडल को भाग लेने का मौका मिलेगा। फैशन शो को लेकर गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। 14 जून को धनबाद में इसका ऑडिशन होगा। जानकारी दी गई कि यह फैशन शो 4 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों एवं 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वेस्ट बंगाल रह चुकी इंद्राणी माझी मौजूद रहीं। वह मिस आसनसोल, मिस कोलकाता एवं इंटरनेशनल नोकिना ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।
उनके साथ मिस्टर इंडिया रह चुके तन्मय उपस्थित थे। फैशन शो में भाग लेने वाले मॉडल को मेकअप आर्टिस्ट सोनम जनेजा ग्रूमिंग एवं व्यक्तित्व निखारने से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में धर्मजीत चौधरी एवं मनीषा सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन काजल झा और अनिसा दास द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस फैशन शो के ऑडिशन 14 जून से झारखंड के विभिन्न जिलों जैसे धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर एवं रांची में आयोजित किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


