Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad to Establish Trauma Center for Road Accident Victims
तोपचांची सीएचसी में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर

तोपचांची सीएचसी में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर

संक्षेप:

धनबाद में ट्रॉमा सेंटर की मांग अब पूरी होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी इलाज और प्राथमिक सर्जरी प्रदान करेगा। नए साल में इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Dec 14, 2025 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिले में लंबे समय से चली आ रही ट्रॉमा सेंटर की मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला जिले के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए, जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि तोपचांची सीएचसी जीटी रोड के किनारे स्थित है, जो ट्रॉमा सेंटर के लिए बेहद उपयुक्त स्थान है। यहां पर्याप्त भूमि और आधारभूत संरचना उपलब्ध है, जिससे ट्रॉमा सेंटर के संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को घटनास्थल से सीधे और कम समय में यहां लाया जा सकेगा, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां इमरजेंसी इलाज, प्राथमिक सर्जरी, आवश्यक जांच और चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इस संबंध में विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अधिकारियों ने मौखिक सहमति भी दे दी है। सिविल सर्जन ने उम्मीद जताई कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो नए साल में तोपचांची सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से न सिर्फ तोपचांची बल्कि आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा मिल सकेगा।