डीईओ कार्यालय में सर्विस बुक की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद

धनबाद में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए सर्विस बुक की जांच चल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कागजातों की जांच की जा रही है। कई शिक्षकों का वेतन बंद हो गया है क्योंकि सर्विस बुक में नाम में गलती है। सुधार के बाद ही वेतन मिलेगा।

डीईओ कार्यालय में सर्विस बुक की जांच

धनबाद। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व कर्मियों के वेतन भुगतान के पहले सर्विस बुक की जांच की प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न कागजातों की जांच की गई। प्रखंडवार डीडीओ स्कूलों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया में प्रधान लिपिक राजीव चौधरी, राखाल चंद्र मंडल, गौरी शंकर, राहुल कुमारसिंह, बिंदू देवी समेत अन्य सक्रिय रहे। जानकारों का कहना है कि सर्विस बुक में नाम में अक्षर की गलती के कारण कई शिक्षकों व कर्मियों का वेतन बंद हो गया है। सुधार के बादही इन कर्मियों को वेतन भुगतान की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें:
लक्ष्मीपुर बीईओ ने पुरुष शिक्षक को बनाया शिक्षिका
ये भी पढ़ें:
आंकड़ा नहीं देने वाले बीईओ व डाटा इंट्री ऑपरेटरों का वेतन रोका

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख