Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Super Specialty Hospital to Resolve Long-standing Water and Electricity Issues
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बिजली-पानी की समस्या जल्द होगी दूर

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बिजली-पानी की समस्या जल्द होगी दूर

संक्षेप:

धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बिजली और पानी की समस्याओं को हल करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक में पेयजल और बिजली संबंधित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Jan 23, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लंबे समय से चली आ रही बिजली-पानी की समस्या जल्द दूर होगी। इसको लेकर गुरुवार को डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को बिल्डिंग तक पानी पहुंचाने का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। पेयजल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग व उसके पास प्रस्तावित अस्पताल के नई भवन को देखते हुए डेडिकेटेड पेयजल की व्यवस्था करने की तैयारी है। इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।

बैठक में डीडीसी ने जेबीवीएनएल के अधिकारियों को बिजली संबंधित कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ रामकृष्ण महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ चंद्रशेखर सुमन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीडीसी ने मेडिकल अस्पताल में प्रस्तावित व पहले से चल रहे विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश भवन प्रमंडल के अधिकारियों को दिया। वहीं रूट मैप बनाकर प्रस्तावित कार्य को शुरू कर उसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;