
सीए फाइनल में निहारिका टॉपर, आदर्श दूसरे व कृति तीसरे स्थान पर
संक्षेप: धनबाद में आईसीएआई द्वारा आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। धनबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीए धनबाद चैप्टर का नाम रोशन किया। फाइनल में निहारिका सिंह ने टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में कृष अग्रवाल पहले स्थान पर रहे।
धनबाद, मुख्य संवाददाता भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सितंबर में आयोजित सीए परीक्षा में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीए धनबाद चैप्टर का नाम रोशन किया है। सीए फाइनल परीक्षा में धनबाद से 118 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 28 छात्र-छात्राएं सीए बने। फाइनल में निहारिका सिंह टॉपर (रैंक वन) बनी हैं। दूसरे स्थान पर आदर्श मित्तल व तीसरे स्थान पर कृति मोदी रही। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में धनबाद से 181 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इनमें 48 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

कृष अग्रवाल को सीए इंटर में रैंक वन प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर अनन्या मनोज, तीसरे स्थान पर मुस्कान अग्रवाल, चौथे स्थान पर सोहेल अंसारी हैं। सीए फाउंडेशन परीक्षा में धनबाद से शामिल होने वाले 2021 परीक्षार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। धनबाद शाखा प्रबंध समिति अध्यक्ष सीए एसएस जायसवाल व सचिव सीए मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन एवं अनुशासन का परिणाम है। यह धनबाद शाखा के लिए गर्व का विषय है कि यहां के विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर रहे हैं। सफल छात्र-छात्राओं को उपाध्यक्ष सीए पंकज कुमार सिंह, सीए पंकज खारकिया कोषाध्यक्ष, सीए निखिल अग्रवाल सीआईसीएएसए अध्यक्ष, सीए वीरेंद्र शर्मा कार्यकारिणी सदस्य ने बधाई देते हुए एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




