Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Strengthens Healthcare with Blood Storage Units in 188 Community Health Centers
राज्य के सभी 188 सीएचसी में लगेगा ब्लड स्टोरेज यूनिट

राज्य के सभी 188 सीएचसी में लगेगा ब्लड स्टोरेज यूनिट

संक्षेप:

धनबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सभी 188 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट लगाई जाएगी। इससे गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को रक्त की उपलब्धता में राहत मिलेगी, जिससे जिला अस्पतालों पर दबाव कम होगा। यह योजना मातृत्व मृत्यु दर को घटाने में भी मददगार होगी।

Dec 23, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, अमित रंजन राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सभी 188 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ब्लड स्टोरेज यूनिट लगायी जाएगी। इस योजना से जिले के आठ सीएचसी को भी सीधा लाभ मिलेगा। राज्य स्तर पर इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो इसका उद्देश्य प्रखंड स्तर पर ही मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करनी है ताकि सिर्फ ब्लड की कमी के कारण किसी भी मरीज को रेफर न करना पड़े। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना से खासकर गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब खून की आवश्यकता होने पर मरीजों को जिला या बड़े अस्पतालों में भेजने की मजबूरी नहीं रहेगी। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान या जटिल स्थिति में रक्त की जरूरत के नाम पर रेफर नहीं किया जाएगा। इससे मातृत्व मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब तक कई मामलों में समय पर खून नहीं मिलने के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो जाती थी और उन्हें उच्च संस्थानों में रेफर करना पड़ता था। ब्लड स्टोरेज यूनिट लगने के बाद सीएचसी स्तर पर ही प्राथमिक उपचार के साथ-साथ मरीजों को जरूरत के अनुसार आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसका लाभ न केवल गर्भवती महिलाओं को बल्कि दुर्घटना, सर्जरी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित आम मरीजों को भी मिलेगा। साथ ही प्रखंड स्तर पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने से आपातकालीन सेवाओं में सुधार होगा और कई जानें बचाई जा सकेंगी। जिला अस्पतालों में कम होगा दबाव अधिकारियों के अनुसार सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट लगने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इससे जिला अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा और मरीजों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित कर्मी और मानक संचालन प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के ब्लड सेंटर से जुड़ी रहेगी यूनिट सीएचसी के ब्लड स्टोरेज यूनिट में सभी ब्लड ग्रुप का रक्त सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट संबंधित जिले के सरकारी ब्लड सेंटर से जुड़ी रहेगी। जरूरत के अनुसार सरकारी ब्लड बैंक से इन यूनिटों को नियमित रूप से रक्त की आपूर्ति की जाएगी। इससे ब्लड की गुणवत्ता और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। धनबाद के सीएचसी की यूनिट धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड सेंटर से जुड़ेगा।