धनबाद को मिला अमृत भारत ट्रेन में 360 सीटों का कोटा
धनबाद स्टेशन से हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए 360 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। पहले केवल 20 सीटें थीं, जिससे वेटिंग लिस्ट बन रही थी। अब 10 अप्रैल से धनबाद स्टेशन से टिकट बुकिंग की जा सकेगी। ट्रेन में कुल 560 बर्थ हैं और यह ट्रेन बहुत लोकप्रिय हो गई है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से 360 सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। ट्रेन के उद्घाटन के समय धनबाद स्टेशन को मात्र 20 सीटों का कोटा मिला था। लिहाजा लाइन खुलते ही इस ट्रेन में वेटिंग के साथ नोरूम की स्थिति बन जा रही थी। अब रेलवे ने इस ट्रेन में धनबाद का कोटा बढ़ा दिया है। धनबाद स्टेशन से भी अमृत भारत एक्सप्रेस में जनरल कोटा से टिकट जारी होगा। बुकिंग लाइन खुलते ही जितनी सीट हावड़ा और बंगाल के अन्य स्टेशनों पर बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी, उतनी ही टिकट धनबाद से भी बुकिंग के लिए खाली रहेंगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस में सात स्लीपर बोगियां जोड़ी जा रही हैं। सातों बोगियों को मिला कर ट्रेन में कुल 560 बर्थ हैं। धनबाद स्टेशन से 10 अप्रैल से 360 सीटों के कोटे का लाभ उठाया जा सकता है। बाकी सीटें दूसरे स्टेशनों के कोटा और अन्य कोटे के लिए निर्धारित की गई हैं। ---- शुरू होते ही लोकप्रिय हो गई ट्रेन धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 18 जनवरी से हुई है। इस ट्रेन के शुरू होते ही यह लोकप्रिय हो गई है। फरवरी में ट्रेन पर वैवाहिक लग्न का असर देखा जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ट्रेन पर होली की भीड़ रहने वाली है। होली बाद फिर से ट्रेन पर शुभ मुहूर्त की भीड़ उमड़ेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


