
सेंट जेवियर्स में अरित विश्वास व गीतांजलि गुंजन को प्रथम स्थान
संक्षेप: धनबाद सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्रों ने 'क्या ऑनलाइन गेमिंग को भारत में प्रतिबंधित करना चाहिए' विषय पर वाद विवाद किया। अरित विश्वास और गीतांजलि गुंजन ने...
धनबाद सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। क्या वास्तविक धन से जुड़ी ऑनलाइन गेमिंग को भारत में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर देना चाहिए विषय पर पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखी। वहीं अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। वाद विवाद प्रतियोगिता में अरित विश्वास व गीतांजलि गुंजन को प्रथम स्थान मिला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में श्रेयांश सिंह प्रथम, सुमित्रा कुमारी द्वितीय व आयुष राज यादव को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने विजेताओं को बधाई दी।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




