बिना अनुमति जुलूस नहीं, डीजे व भड़काऊ नारे की मनाही

Mar 01, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने विजयी प्रत्याशियों से अपील की कि वे बिना अनुमति जुलूस न निकालें और जश्न को मर्यादित तरीके से मनाएं। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी रहेगी और भड़काऊ सामग्री साझा करने से परहेज करने की सलाह दी गई।

बिना अनुमति जुलूस नहीं, डीजे व भड़काऊ नारे की मनाही

नगर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए एसएसपी प्रभात कुमार ने धनबादवासियों को बधाई दी। एसएसपी ने सभी विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में बिना अनुमति विजयी जुलूस न निकालें। जुलूस में भड़काऊ नारे और डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी ने नव निर्वाचित प्रत्याशियों से अपील की है कि वे जीत का जश्न मर्यादा और सौहार्द के साथ मनाएं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पुलिस की कड़ी निगरानी है। जुलूस में नशा से परहेज करें। जीत की खुशी को सौहार्दपूर्ण और मर्यादित तरीके से मनाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विजयी जुलूस निकालने से पूर्व प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। जुलूस अथवा सम्मान समारोह के आयोजन की पूर्व सूचना संबंधित थाना प्रभारी को देना आवश्यक होगा। जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन पूर्णतः वर्जित है। सोशल मीडिया पर भ्रामक, उत्तेजक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से भी परहेज करें। सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों या उनके समर्थकों के विरुद्ध दुर्भावना की मंशा से उकसावे वाली हरकत या शक्ति प्रदर्शन न करें। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। एसएसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति की परंपरा को बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।