आचार संहिता का पालन करें निगम प्रत्याशी : एसएसपी
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने नगर निगम चुनाव में सभी प्रत्याशियों से आदर्श अचार संहिता का पालन करने की अपील की। अवैध गतिविधियों, भड़काऊ भाषणों और बिना अनुमति के जुलूसों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसपी प्रभात कुमार ने नगर निगम चुनाव में भाग्य आजमाने वाले सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे आदर्श अचार संहिता का अक्षरश: पालन करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनावश्यक भीड़ जुटाना, बिना अनुमति जुलूस या सभा करना या भड़काऊ भाषण या पोस्टर-बैनर का उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसा करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर सख्त नजर रखी जा रही है।
एसएसपी ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या भय के प्रभाव में न आएं। चुनाव की रणभेरी बजते ही मंगलवार की शाम से जिले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष अभियान के दौरान 1460 वाहनों की जांच की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


