होली के बाद चलेंगी धनबाद से दिल्ली, मुंबई व चंडीगढ़ की स्पेशल ट्रेनें
धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई की स्पेशल ट्रेनों का संचालन होली के बाद फिर से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने दिसंबर तक इन ट्रेनों के चलने की अधिसूचना जारी की है। धनबाद से गोरखपुर के बीच भी सितंबर से दिसंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेनों में स्लीपर और थ्री इकोनॉमी बोगियां जोड़ी जाएंगी।

धनबाद, मुख्य संवाददाता होली के बाद धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई की स्पेशल ट्रेनें दोबारा पटरी पर लौटेंगी। गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने तीनों स्पेशल ट्रेनों को एक साथ दिसंबर तक चलाने की अधिसूचना जारी की। इसी तरह धनबाद से गोरखपुर के बीच इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसकी भी अभी ही घोषणा कर दी गई है। चारों ट्रेनें धनबाद से विशेष ट्रेन के रूप में चल रही थीं। इन्हें जनवरी मध्य में बंद किया गया था। रेलवे ने 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल को सात मार्च से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार और शनिवार और 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल को आठ मार्च से 30 दिसंबर तक हर बुधवार और रविवार तथा 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल को छह मार्च से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार और 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल को आठ मार्च से 30 दिसंबर तक हर गुरुवार और रविवार चलाने की घोषणा की है।
इसी तरह 03379 धनबाद-एलटीटी स्पेशल 10 मार्च से 29 दिसंबर तक हर मंगलवार व 03380 एलटीटी-धनबाद स्पेशल 12 मार्च से 30 दिसंबर के बीच हर गुरुवार को चलेगी। --- दिल्ली व चंडीगढ़ स्पेशल में जुड़ेंगी स्लीपर व थ्री इकोनॉमी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन पुराने रूट और समय पर चलेगी। स्टॉपेज भी वही रहेंगे। सिर्फ ट्रेन के संरचना में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन में 12 थ्री एसी इकोनॉमी के साथ चार स्लीपर व दो जनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी। मुंबई स्पेशल में दो सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, छह एसी थ्री इकोनॉमी के साथ छह स्लीपर व चार जनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी। ---- दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ की भीड़ थामेगी गोरखपुर स्पेशल 03677 धनबाद-गोरखुपर स्पेशल और 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल नौ सितंबर से 28 दिसंबर तक दोनों ओर से हर सोमवार को चलेगी। इस बार भी ट्रेन को गोमो, गया, वाराणसी, जौनपुर, मऊ होकर चलाया जाएगा। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, छह थ्री इकोनॉमी, छह स्लीपर और चार जनरल बोगियां जोड़ी जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




