Dhanbad News: सभी बूथों पर 10 को लगेगा मेगा हेल्पडेस्क कैंप

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: 10 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मेगा हेल्पडेस्क कैंप लगाया जाएगा। पात्र मतदाताओं को लंबित कार्यों, दस्तावेज सत्यापन और नोटिस के निराकरण में सहायता मिलेगी। 18 वर्ष या अधिक आयु के नए मतदाताओं और प्रारूप सूची में शामिल न हो सके प्रवासियों से प्रपत्र-6 लिया जाएगा। सुधार के लिए प्रपत्र-8 जमा होंगे।

Dhanbad News: सभी बूथों पर 10 को लगेगा मेगा हेल्पडेस्क कैंप

Dhanbad News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत 10 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय मेगा हेल्पडेस्क कैंप लगाया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं से जुड़े लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करना तथा सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलओ तथा बीएलए-2 की चौथी बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ में एसआईआरके दौरान नो मैपिंग या अन्य विसंगतियों के चलते जिन पात्र मतदाताओं को नोटिस दिया गया था और जिन्होंने अब तक कागजात जमा नहीं किए हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन व प्रक्रिया पूरी करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा। ऐसे मतदाताओं की अलग सूची तैयार की जाएगी, जिनके पास अपने या माता-पिता के जन्म स्थान संबंधी जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

नए मतदाताओं और प्रवासियों के लिए सहायता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मेगा हेल्पडेस्क कैंप में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे युवा जो अब तक मतदाता नहीं बने हैं, उनसे प्रपत्र-6 भरवाकर नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रवासी नागरिक जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनसे भी प्रपत्र-6 प्राप्त कर नाम दर्ज किया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य प्रविष्टियों में सुधार के लिए तथा त्रुटियों के कारण निर्गत नोटिस के निराकरण के लिए मतदाताओं से प्रपत्र-8 प्राप्त किए जाएंगे। आम नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे 10 अक्तूबर को अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित होकर इस मेगा हेल्पडेस्क कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

-----------

राजनीतिक दलों के साथ एसडीएम की बैठक

एसडीएम ने राजनीतिक दलों को दी जानकारी

धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह एसडीएम लोकेश बारंगे ने मंगलवार को मेगा हेल्पडेस्क कैंप के संदर्भ में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों को कैंप को लेकर जानकारी दी। बताया कि मेगा हेल्पडेस्क कैंप के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ तथा बीएलए-2 की चौथी बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

मेगा हेल्पडेस्क कैंप से जुड़े सवाल-जवाब

✦मेगा हेल्पडेस्क कैंप कब और कहां लगाया जाएगा?−
कैंप 10 अक्तूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: सभी बूथों पर 10 को लगेगा मेगा हेल्पडेस्क कैंप