
प्री बोर्ड में 80 से 90 फीसदी अंक लाने पर मिलेगा 11वीं में साइंस
धनबाद में प्री नर्सरी से लेकर 11वीं कक्षा तक के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली पब्लिक स्कूल और क्रेडो वर्ल्ड स्कूल सहित कई स्कूलों ने 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। बाहरी छात्रों के लिए एडमिशन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। प्री बोर्ड मार्क्स के आधार पर भी नामांकन होगा।
धनबाद। प्री नर्सरी, नर्सरी, क्लास वन से लेकर आठवीं कक्षा तक नामांकन की प्रक्रिया जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में चल रही है। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, क्रेडो वर्ल्ड स्कूल समेत अन्य पब्लिक स्कूलों ने अब सत्र 2026-27 में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कई स्कूलों में बाहरी छात्रों (अपने स्कूल छोड़कर दूसरे पब्लिक स्कूलों में 10वीं कक्षा का छात्र) के लिए एडमिशन टेस्ट लेने की घोषणा की है। एडमिशन टेस्ट में सफल होने पर 11वीं कक्षा में औपबंधिक नामांकन लिया जाएगा। वहीं स्कूलों की ओर से अपने विद्यालय में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्री बोर्ड के मार्क्स के आधार पर 11वीं में नामांकन लिया जाएगा।

पब्लिक स्कूलों में प्री बोर्ड में 80 से 90 फीसदी अंक लाने पर मिलेगा साइंस में एडमिशन मिलेगा। वहीं 80 फीसदी तक के छात्रों को कॉमर्स व 70 से 75 फीसदी पर आर्ट्स मिलगा। मार्क्स की गणना ईएमएस यानी इंग्लिश, मैथ व साइंस विषय में किया जाना है। साइंस के लिए एडमिशन टेस्ट भी ईएमएस का ही लिया जाएगा। कॉमर्स में इंग्लिश, गणित व इकोनॉमिक्स तथा आर्ट्स के लिए इंग्लिश, इतिहास व जियोग्रफी शामिल है। कई स्कूलों में सबजेक्ट कॉब्मिनेशन अलग-अलग है। अभिभावक व छात्र-छात्राएं स्कूल के वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकरी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कई स्कूलों में 11वीं आर्ट्स की पढ़ाई भी शुरू की जा रही है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को जानकारी देने के लिए विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




