Dhanbad News: बीपीएल नामांकन आज से, स्कूलों को भेजी गई सूची
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में, पब्लिक स्कूलों में बीपीएल नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। डीएसई कार्यालय की ओर से चयन सूची स्कूलों को भेजी जा रही है, जिसमें तकनीकी कारणों से देरी हुई। पहली चयन सूची के आधार पर स्क्रूटनी के बाद दूसरी सूची पर विचार किया जाएगा।

Dhanbad News: धनबाद। जिले के पब्लिक स्कूलों में बीपीएल नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो सकती है। डीएसई कार्यालय सह आरटीई सेल की ओर से संबंधित पब्लिक स्कूलों को सोमवार की शाम से बीपीएल नामांकन चयन सूची भेजी जा रही है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को सूची भेजते हुए मंगलवार से नामांकन लेने का निर्देश दिया गया है। वेबसाइट में तकनीकी कारणों से चयन सूची स्कूलों को भेजने में विलंब हुई। पहली चयन सूची में खाली सीटों व उपलब्ध आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद दूसरी चयन सूची जारी करने पर विचार किया जा सकता है। स्थानीय विभाग का ध्यान अभी पहली चयन सूची के छात्रों का बीपीएल नामांकन कराने पर है।


