Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad School Wins Global Award for Disaster Resilience Innovation

डिनोबिली सीएमआरआई ने जीता ग्लोबल पुरस्कार

धनबाद के डिनोबिली स्कूल के छात्रों ने ग्लोबल पुरस्कार जीता। उनकी टीम ने जाइलम इनोवेशन चैलेंज में पहला स्थान प्राप्त किया और 5000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार जीता। छात्रों ने एक बहुभाषी मोबाइल ऐप और आईओटी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 3 Sep 2025 05:24 AM
share Share
Follow Us on
डिनोबिली सीएमआरआई ने जीता ग्लोबल पुरस्कार

धनबाद, मुख्य संवाददाता। डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई के छात्र-छात्राओं ने ग्लोबल पुरस्कार जीता। स्कूल की टीम वैगवे ने जाइलम इनोवेशन चैलेंज हाईस्कूल कैटेगरी का ग्लोबल फर्स्ट प्राइज जीता है। विजेता टीम को पांच हजार यूएस डॉलर मिला है। प्रत्येक प्रतिभागी को 1,05,000 रुपए मिलेंगे। स्कूल टीम में 11वीं कक्षा के छात्र अन्वय मझरौत टीम लीडर, राज साहा, निशांत सिंह व पुलकित किस्कू हैं। प्राचार्य तनुश्री बनर्जी ने मंगलवार को विजेता टीम को सम्मानित किया। टीम सदस्य सह उपप्राचार्य उपप्रचार्य शुभाशीष चटर्जी ने बताया कि विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में डिनोबिली की टीम ने हर साल बाढ़, सूखा और चक्रवाती तूफान जैसी आपदाओं से दुनियाभर में प्रभावित लाखों लोगों की समस्या का समाधान दिया।

टीम ने प्रेडिक्टवेंट प्रोजेक्ट नाम से डिजास्टर रेजिलिएंस इकोसिस्टम तैयार किया है। यह एआई, आईओटी और डेटा-एनालिटिक्स पर आधारित है। छात्रों ने बहुभाषी मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसे आमलोग, किसान, स्वयंसेवक और प्रशासन उपयोग कर सकते हैं। सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाला आईओटी आधारित टॉर्च डिवाइस है, जिसमें जीपीएस, फ्लैशलाइट, टू-वे वॉइस एसओएस और ऑफलाइन सर्वाइवल की सुविधा है। किसानों के लिए पानी की गुणवत्ता (लवणता, तापमान) और सिंचाई अलर्ट की भी सुविधा है। राहत एजेंसी और एनजीओ के लिए लाइव मैप पर क्लस्टर रिपोर्ट और फील्ड ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। असाक्षर या दिव्यांग उपयोगकर्ताओं के लिए वॉइस कमांड की सुविधा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।