Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad s Pumpu Lake to Become a Tourist Spot with 20 Crore Beautification
 20 करोड़ से होगा पंपू तालाब का सौंदर्यीकरण

20 करोड़ से होगा पंपू तालाब का सौंदर्यीकरण

संक्षेप:

धनबाद के पंपू तालाब का सौंदर्यीकरण जल्द ही शुरू होगा। नगर निगम ने 20 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। तालाब की सफाई के बाद मॉर्निंग वॉकर के लिए ट्रैक और बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा। इसके चारों ओर एलईडी लाइट्स और हाईमास्ट लाइट्स लगाई जाएंगी।

Dec 07, 2025 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद। बेकारबांध की तर्ज पर धनबाद के लोगों को जल्द ही शहर का एक और तालाब पर्यटन स्थल के रूप में बदला हुआ मिलेगा। धनबाद नगर निगम ने पॉलीटेक्निक रोड स्थित पंपू तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर टेंडर निकाल दिया है। 20 करोड़ खर्च कर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रेलवे की ओर से सौंदर्यीकरण लिए नगर निगम को एनओसी मिल चुकी है। पांच जनवरी तक तालाब के लिए टेंडर डालने की तिथि निर्धारित की गई है। 74 एकड़ में फैले पंपू तालाब को साफ करने के लिए पहले इसके पानी को निकाला जाएगा। उसके तालाब के गाद की सफाई होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तालाब के चारो ओर मॉर्निंग वॉकर के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। वही अंदर एक पार्क बनेगा जिसमें बच्चों को झूलने के लिए तरह तरह के झूले और गेम जोन की सुविधा दी जाएगी। तालाब की होगी घेराबंदी, एलईडी लाइट से होगी रोशनी: पूरे तालाब की घेराबंदी की जाएगी। तालाब के चारों ओर एलइडी स्ट्रीट लाइट से रोशनी का इंतजाम किया जाएगा। आधा दर्जन से अधिक हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में निगम ने काम शुरू किया है। एसटीपी बनानाकर तालाब में गंदा पानी का रोकेगा निगम: पंप तालाब में कई कॉलोनियों का गंदा पानी गिरता है। इसे रोकने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। पहले गंदे पानी को उसमें साफ किया जाएगा फिर उसे तालाब में गिराया जाएगा। तालाब में आने वाले पर्यटकों के लिए आधुनिक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।