लोको टैंक में पड़ा है मूर्तियों का ढांचा, रास्ता भी संकरा छोड़ा
संक्षेप: धनबाद के हीरापुर स्थित लोको टैंक पंपू तालाब में गंदगी फैली हुई है जबकि छठ पूजा केवल दस दिन दूर है। तालाब की सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम 13 करोड़ की लागत से...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता हीरापुर स्थित लोको टैंक पंपू तालाब में अभी तक गंदगी पसरी हुई है। दस दिनों बाद छठ पूजा की शुरुआत होनेवाली है और अभी तक तालाब की सफाई नहीं हो पाई है। लोको टैंक सौंदर्यीकरण योजना के नाम पर इसके मुख्य रास्ते को भी काटकर संकरा कर दिया गया है। छठ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोको टैंक में हीरापुर, डीएस कॉलोनी, बिनोद नगर, चिरागोड़ा, बरमसिया शनि मंदिर इलाके से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। रेलवे के इस तालाब में बने घाट की वजह से लोग यहां आना चाहते हैं। नगर निगम ने तालाबों की सफाई तो शुरू की है लेकिन लोको टैंक में अभी भी गंदगी पसरी हुई है।
ऐसे में लोगों को चिंता सता रही है कि समय पर इसकी सफाई होगी कि नहीं। ------- 13 करोड़ की लागत से निगम कर रहा लोको टैंक का सौंदर्यीकरण 28 एकड़ में फैले लोको टैंक का सौंदर्यीकरण नगर निगम कर रहा है। 13 करोड़ की लागत से लोको टैंक की चारों ओर घेराबंदी कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। चार करोड़ की लागत से इससे गाद निकाला जा रहा है। इसमें गिरने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए एसटीपी का भी निर्माण किया जाना है। पिछले एक साल से यह योजना चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




