सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के महिला विंग की बैठक
धनबाद सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग ने यूनियन क्लब में बैठक की। इस वर्ष 101 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह होगा। अब तक 80 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जा चुके हैं। 11 जनवरी को भूमि पूजन होगा और 14...
धनबाद सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग की बैठक सोमवार को यूनियन क्लब में हुई। महिला विंग की सदस्य जया सिंह ने बताया कि सर्वधर्म सामूहिक विवाह पिछले 10 वर्षों से लगातार होते आ रहा है। इस 11वें वर्ष मे भी 101 जोड़े का विवाह दहेज मुक्त होगा। बताया कि अभी तक 80 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा हो चुके है। शादी की तैयारी अब जोर शोर से की जा रही है। कहा कि शादी मे महिलाओं की अहम भागेदारी होती है। 11 जनवरी को विवाह स्थल मे भूमि पूजन के साथ सभी जोड़ों को शादी की जोड़ा वितरण किया जाएगा। 14 जनवरी को शाम को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होगा। 15 जनवरी की सुबह दुल्हन को तैयार करने के लिए धनबाद के नामी ब्यूटी पार्लर की टीम मौजूद रहेगी। बैठक में सुनीता सिंह, सुषमा सिन्हा, पिंकी सिंह, अपराजिता, मीनू अग्रवाल, दीपाली, पिंकी गुप्ता, पूनम, बिंदी पाठक, सुषमा प्रसाद, अन्नू, संगीता जायसवाल, बबिता सिंह, अर्चना, रमा सिन्हा मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।