Dhanbad Rice Procurement Target Set at 2 Lakh Quintals Amid Farmer Hesitation दस दिन में एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Rice Procurement Target Set at 2 Lakh Quintals Amid Farmer Hesitation

दस दिन में एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी

धनबाद जिले में 10 दिन में 1000 क्विंटल धान खरीदा गया है, जबकि 31 मार्च तक 2 लाख क्विंटल खरीदने का लक्ष्य है। धान की बिक्री के लिए 16 पैक्स खोले गए हैं, लेकिन किसान नमी के कारण बिक्री के लिए नहीं आ रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 26 Dec 2024 02:48 AM
share Share
Follow Us on
दस दिन में एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी

धनबाद, संवाददाता जिले में दस दिन में एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई जबकि 31 मार्च तक दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है। 15 दिसंबर से धान खरीदारी की शुरुआत की गई थी। धान खरीदने के लिए कुल 16 पैक्स खोले गए हैं। जिले में आठ हजार किसान पंजीकृत है। धान बिक्री करते ही किसान के खाते में दो दिन के अंदर 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक क्विंटल 2300 दिए जा रहे हैं। इसमें 100 रुपए बोनस है। कुल 2400 रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद किसान पैक्स में धान बिक्री के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। पैक्स संचालक का कहना है कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी है। इस कारण किसान धान बिक्री के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।

पिछले साल 12 प्रतिशत हुई थी धान की खरीदारी

पिछले साल वित्तीय वर्ष 2023-2024 में धान की खरीदारी लगभग 12.2 प्रतिशत की हुई। डेढ़ लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया था। मात्र 18858.28 क्विंटल हुई धान की खरीदारी की गई थी। 31 मार्च तक बिक्री कम होते देख विभाग ने लक्ष्य घटाकर 84500 क्विंटल किया और समय बढ़ाया। इसके बावजूद लक्ष्य हासिल पूरा नहीं कर सका। इस बार विभाग दो लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला है।

धान में नमी होने के कारण बिक्री करने के लिए किसान पैक्स में कम पहुंच रहे हैं। 15 जनवरी तक धान सूख जाता है। इसके बाद ही किसान बिक्री के लिए पैक्स पहुंचेंगे। अब तक जिन किसानों ने जितनी राशि की धान बिक्री की है, उसके खाते में 50 प्रतिशत राशि भेज दी गई है। जिले में सभी 16 पैक्स खुल गए हैं।

- प्रदीप शुक्ला, डीएसओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।