राजस्व मामलों का समय सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश
धनबाद में अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। बैठक में भूमि विवाद, अतिक्रमण निष्पादन, और भू-अर्जन से संबंधित मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई।

धनबाद, विशेष संवाददाता। समाहरणालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक में अपर समहर्ता विनोद कुमार ने राजस्व मामलों, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण निष्पादन तथा अन्य लंबित प्रकरणों की अंचलवार समीक्षा की। अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। बैठक में सभी अंचल अधिकारी एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको उपस्थित थे। अपर समाहर्ता ने कहा कि राजस्व संबंधी सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी नियमित रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करें और निष्पादन की गति में तेजी लाएं।
साथ ही भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करने का निर्देश भी दिया। बैठक में राजस्व कार्यों की प्रगति, चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता ने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


