Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Resolves Mapping Issues for Voter List 2003 85 Booths Data Uploaded
धनबाद विधानसभा के 85 बूथों की मतदाता सूची ऑनलाइन

धनबाद विधानसभा के 85 बूथों की मतदाता सूची ऑनलाइन

संक्षेप:

धनबाद में 2003 के वोटर लिस्ट से हो रही मैपिंग की समस्या का समाधान कर लिया गया है। 85 बूथों का डाटा जिला निर्वाचन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब मतदाता अपने नाम घर बैठे ढूंढ सकते हैं। इस प्रक्रिया में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के माध्यम से वोटरों की मैपिंग की जा रही है।

Dec 16, 2025 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता प्री एसआईआर को लेकर धनबाद में 2003 के वोटर लिस्ट से हो रही मैपिंग में आ रही समस्या का समाधान कर लिया गया है। धनबाद विधानसभा के 85 बूथों का डाटा जिला निर्वाचन विभाग को मिल गया है। विभाग ने सोमवार को उसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में अपलोड कर दिया है। 2003 के वोटर लिस्ट से अब इन 85 बूथों के मतदाता अपना नाम अब घर बैठे ढूंढ़ सकते हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि धनबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के माध्यम से वोटरों की मैपिंग हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस क्रम में धनबाद विधानसभा के 85 बूथों की 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही थी। जिला प्रशासन के प्रयास से इसे प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे झारखंड सीइओ की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। अब तक जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई थी, वह अब मैपिंग आसानी से कर पाएंगे। धनबाद विधानसभा के बूथ नंबर 101-179 और 197-200 तक के बूथ की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही थी। इससे प्री एसआईआर को लेकर हो रही वोटरों की मैपिंग का काम प्रभावित हो रहा था। इन 85 बूथों में से डीजीएमएस, बरटांड़, बेकारबांध, लुबी सर्कुलर रोड, झाड़ूडीह, जयप्रकाश नगर, रांगाटांड़, स्टेशन रोड, कतरास रोड, मटकुरिया, धनबाद, धनसार, नया बाजार, पुराना स्टेशन का इलाका आता है।