Dhanbad Residents Struggle with Low Voltage Power Supply at Midnight आधी रात तक लो वोल्टेज से शहर के लोग परेशान, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Residents Struggle with Low Voltage Power Supply at Midnight

आधी रात तक लो वोल्टेज से शहर के लोग परेशान

धनबाद के लोग रात 12 बजे तक लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पंखे चलने के बावजूद पसीना बह रहा है। यह समस्या पूरे जिले में फैली हुई है, और रात के समय लोगों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 13 May 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
आधी रात तक लो वोल्टेज से शहर के लोग परेशान

धनबाद,संवाददाता शहर के लोग रात 12 बजे तक लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। वोल्टेज इतना कम है कि पंखे चलने के बाद भी लोगों के पसीने निकल रहे हैं। यह समस्या किसी एक जगह की नहीं बल्कि पूरे जिले में है। स्थिति ऐसी कि आधी रात के बाद लोगों को पर्याप्त वोल्टेज मिल रहा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि गर्मी बढ़ते ही हर क्षेत्र में लोड बढ़ा हुआ है। इससे विभिन्न मोहल्ले की बिजली का फेज उड़ रहा है। वहीं फ्यूज उड़ने से क्षेत्र में एक फेज बिजली भी चली जा रही है। रात आठ बजे के बाद यह समस्या आने पर दूसरे दिन बनाया जा रहा है।

इससे पूरी रात लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिस क्षेत्र में कमजोर तार है, लोड बढ़ते ही वह टूट रहा है। जहां अधिक लोड है, वहां कम किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या है। आरडीएसएस स्कीम से कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे इस समस्या से निजात मिलेगी। -शिवेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।