राशन कार्डधारकों को नहीं मिल रही हर महीने चना दाल
धनबाद में राशन कार्डधारकों को हर महीने चना दाल नहीं मिल रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि हर महीने चना दाल मिलेगी, लेकिन दो-तीन महीने बाद केवल एक महीने की दाल वितरित की जा रही है। लाभुकों में निराशा है और अधिकारियों के पास इस समस्या का ठोस जवाब नहीं है।

धनबाद, कार्यालय संवाददाता जिले में राशन कार्डधारकों को हर महीने चना दाल नहीं मिल रही। दो-तीन महीने बीत जाने पर एक महीने की बांटी जा रही है जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने दावा किया था कि हर महीने कार्डधारकों को चना दाल मिलेगी। पुराना बकाया जो चला आ रहा था, उसे बाद में देने के बात कर नए सिरे से हर महीने चना दाल बांटने की घोषणा की थी। बता दें कि प्रत्येक कार्डधारक को हर माह एक किलो चना दाल एक रुपए में दी जा रही है। ग्रीन कार्डधारक को चावल व दाल, वहीं पीएच कार्डधारक को चावल, दाल व गेहूं दिया जा रहा है, लेकिन दाल समय पर नहीं मिल रही है।
इससे लाभुक निराश हैं। मामले में अधिकारी भी ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं विभाग के कर्मचारी का कहना है कि फरवरी में चना दाल वितरित की जाएगी। यह चना दाल मई महीने की है। विभाग को समय पर दाल नहीं मिल रही है। इस कारण हर महीने वितरण नहीं हो रहा है। हर तीन महीने पर एक महीने की चना दाल आवंटन हो रही है। इस कारण लोगों को हर महीने चना दाल नहीं मिल रही है। सैंपल जांच में ही समय लग रहा है। इस कारण हर महीने लोगों को चना दाल नहीं मिल रही है। -पंकज कुमार, डीएसओ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




