गुरपा-गझंडी स्टेशनों पर भी रुकेगी कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का ठहराव किया गया है। जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों...

गुरपा-गझंडी स्टेशनों पर भी रुकेगी कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस

धनबाद यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई ट्रेनों का ठहराव धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का भंडारीदह, ओबरा डैम व छिपादोहर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस बरवाडीह ओबरा डैम स्टेशन जबकि कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस का गुरपा और गझंडी स्टेशन पर ठहराव होगा। धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर एक्सप्रेस का ठहराव फुलवारटांड़ में किया गया है। संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का लातेहार स्टेशन और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस फुलवारटांड़ में भी रुकेगी। वहीं कोलकाता-मदार एक्सप्रेस का ठहराव बोकारो थर्मल स्टेशन पर दिया गया है। वापसी में भी सभी ट्रेनों का ठहराव इन स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।