Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Railway Station Ranks Sixth in Earnings in ECR Despite Being Top Loading Station

ईसीआर में यात्री टिकट से कमाई में पटना पहले और धनबाद स्टेशन छठे नंबर पर

धनबाद स्टेशन, जो लोडिंग में पहले नंबर पर है, यात्रियों से प्राप्त आय में पूर्व मध्य रेलवे में छठे स्थान पर है। इस वित्तीय वर्ष में धनबाद डिवीजन ने 170 करोड़ रुपए की कमाई की। पटना स्टेशन 630 करोड़ रुपए...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 19 Feb 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
ईसीआर में यात्री टिकट से कमाई में पटना पहले और धनबाद स्टेशन छठे नंबर पर

धनबाद, रविकांत झा लोडिंग में पूरे देश में पहले नंबर पर रहने वाला धनबाद स्टेशन यात्रियों से प्राप्त आय में अपने ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन (ईसीआर) में प्रथम पांच शीर्ष स्टेशनों की सूची में जगह नहीं बनाया पाया। ईसीआर में धनबाद स्टेशन कमाई में छठे स्थान पर है। इस वित्तीय वर्ष में पहले तीन तीमाही में धनबाद डिवीजन ने रिजर्वेशन और द्वितीय श्रेणी के साधारण टिकट बेच कर 170 करोड़ रुपए अर्जित किया। पटना स्टेशन यात्रियों से प्राप्त आय में 630 करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर है।

एक अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एक करोड़ 38 लाख 62 715 यात्री या तो धनबाद स्टेशन से दूसरे स्टेशनों पर गए या फिर दूसरे स्टेशनों से धनबाद आए। इसमें धनबाद स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 61 लाख 43 हजार 384 और धनबाद आने वाले यात्रियों की संख्या 77 लाख 19 हजार 331 है।

पूर्व मध्य रेलवे में दानापुर मंडल का पटना स्टेशन यात्रियों से प्राप्त आय में अव्वल है। पटना ने इस नौ महीनों के अंतराल में टिकटों की बिक्री से 630 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। पटना से चार करोड़ 50 लाख 33 हजार 693 यात्रियों ने सफर किया या फिर दूसरे स्टेशनों से लोग पटना आए। पटना आने वालों में 2.45 करोड़ रुपए और पटना से जाने वालों की संख्या 2.043 करोड़ रहे। पटना के अलावा ईसीआर में दानापुर, मुजफ्फरपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया स्टेशन भी धनबाद से यात्रियों से प्राप्त आय में आगे हैं।

कमाई में धनबाद जिले के दूसरे स्टेशन के रूप में गोमो रहा। गोमो ईसीआर की रैंकिंग में 45वें स्थान पर रहा। गोमो स्टेशन से रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में 13 करोड़ 25 लाख रुपए प्राप्त हुए। गोमो से 18 लाख 94 हजार यात्रियों ने सफर किया या गोमो आए। कमाई से ही स्टेशनों की कैटेगरी तय होती है। धनबाद स्टेशन ए वन कैटेगरी का स्टेशन है।

---

ईसीआर में टॉप 10 कमाऊ स्टेशन

स्टेशन कमाई

पटना 630 करोड़

दानापुर 254 करोड़

मुजफ्फरपुर 246 करोड़

डीडीयू 211 करोड़

गया 211 करोड़

धनबाद 170 करोड़

दरभंगा 156 करोड़

समस्तीपुर 123 करोड़

राजेंद्र नगर 99 करोड़

आरा 91 करोड़

पाटलिपुत्रा 89 करोड़

(अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक की कमाई)

----

ईसीआर में झारखंड के टॉप 10 कमाऊ स्टेशन

स्टेशन कमाई

धनबाद 170 करोड़

कोडरमा 56.31 करोड़

पारसनाथ 24.69 करोड़

डाल्टनगंज 24.49 करोड़

हजारीबाग रोड 14.19 करोड़

बरकाकाना 13.77 करोड़

गोमो 13.25 करोड़

गढ़वा रोड 12.23 करोड़

चंद्रपुरा 10.19 करोड़

चोपन 75 लाख

(अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 तक की कमाई)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें