Dhanbad Railway Employees to Receive Bonus of 17 951 Amid Protests 10वें साल 17,951 बोनस के विरोध में ईसीआरईयू का प्रदर्शन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Railway Employees to Receive Bonus of 17 951 Amid Protests

10वें साल 17,951 बोनस के विरोध में ईसीआरईयू का प्रदर्शन

धनबाद रेल मंडल के 22 हजार रेलकर्मियों के बैंक खातों में बोनस की राशि पहुंचने लगेगी। कर्मचारियों को 17,951 रुपए के अधिकतम बोनस से संतोष करना होगा। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने बोनस निर्धारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 25 Sep 2025 06:36 AM
share Share
Follow Us on
10वें साल 17,951 बोनस के विरोध में ईसीआरईयू का प्रदर्शन

धनबाद। धनबाद रेल मंडल के 22 हजार रेलकर्मियों के बैंक खाते में गुरुवार की शाम से बोनस की राशि पहुंचने लगेगी। लगातार 10वें साल कर्मचारियों को 17,951 रुपए के अधिकतम बोनस से संतोष करना होगा। कर्मचारियों को सात हजार की सीलिंग के आधार पर एक दशक से इसी राशि का बोनस के रूप में भुगतान हो रहा है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने बोनस निर्धारण का पुरजोर विरोध कर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। यूनियन के बीआर सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एआईईएफ के बैनर तले विरोध कर बोनस निर्धारण पर पुनर्विचार करने की मांग की।

बोनस भुगतान संबंधी आदेश बुधवार को रेलवे बोर्ड से धनबाद डिवीजन पहुंच गया। कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों के बोनस की गणना कर फाइल वित्त विभाग को भेज दिया है। दोनों विभागों ने बोनस भुगतान से संबंधित प्रक्रियाएं पहले से करके रखी थीं। रेल कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि भेजी जाएगी। बोनस में बढ़ोतरी नहीं होने से रेलकर्मियों में मायूसी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।