रिटायर हुए रेलवे के 35 कर्मचारियों को दी गई विदाई
धनबाद रेल मंडल में फरवरी में रिटायर हुए 35 कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गई। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।

धनबाद रेल मंडल में फरवरी महीने में रिटायर हुए 35 कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गई। सेवानिवृत होनेवाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। मौके पर उपस्थित डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस मौके पर रिटायर कर्मचारियों को समापक भुगतान की राशि के सदुपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। मौके पर एडीआरएम अमित कुमार, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीपीओ अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


