धनबाद रेल मंडल हर साल पांच करोड़ की बचा रहा बिजली

Dec 19, 2025 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद रेल मंडल ऊर्जा संरक्षण के लिए कई उपाय अपना रहा है, जिससे हर साल 10 प्रतिशत बिजली की बचत हो रही है। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बताया कि रेलवे 14 से 21 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मना रहा है। मंडल में एक मेगावाट सोलर प्लांट पहले से है, और चार मेगावाट का नया प्लांट जल्द लगेगा।

धनबाद रेल मंडल हर साल पांच करोड़ की बचा रहा बिजली

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेल मंडल ऊर्जा संरक्षण के लिए कई उपायों को अपना रहा है। इससे डिवीजन में साल में 10 प्रतिशत बिजली की बचत हो रही है। धनबाद रेल मंडल ने हर साल करीब पांच करोड़ रुपए की बिजली खपत में कमी लाई है। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने यह जानकारी दी। डीआरएम कार्यालय सभागार में वह ऊर्जा संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने उक्त बातें कहीं। डीआरएम ने बताया कि रेलवे 14 से 21 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मना रहा है। उन्होंने बताया कि एलईडी लाइट से ऊर्जा संरक्षण के दिशा में क्रांति आई है। पावर प्लांटों पर बिजली उत्पादन का दबाव भी घटा है।

डीआरएम ने कहा कि पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में बिजली का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिए ऊर्जा संरक्षण के साथ पानी की बचत का सीधा संबंध है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को पानी बचाना चाहिए। डीआरएम ने इस दौरान रेल अधिकारियों और विद्युत विभाग के सुपरवाइजरों को हरित कल के लिए ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने एसी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पर बनाए रखने की अपील की। --- डिवीजन में लगेगा चार मेगावाट क्षमता वाला सोलर प्लांट डीआरएम ने बताया कि धनबाद मंडल में वर्तमान में एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जा चुका है। आने वाले दिनों में चार मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाना है। वर्तमान में 1770 दक्ष सीलिंग पंखे लगाए जा चुके हैं। 2340 पंखे और लगाने की प्रक्रिया चल रही है। कार्यशाला में सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार, सीनियर डीईई जनरल संजीव कुमार, सीनियर डीओएम प्लानिंग धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;