
धनबाद पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों में दिखा नवाचार
धनबाद, झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष और वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर धनबाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी कैलिडोस्कोप-2025 का आयोजन हुआ। इसमें 1500 विद्यार्थियों ने 300 से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव आनंद साहू ने नवाचार और शिक्षा पर जोर दिया।
धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष व वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर शनिवार को धनबाद पब्लिक स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी कैलिडोस्कोप-2025 का आयोजन किया किया। प्रदर्शनी में 1500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 300 से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कई मॉडलों में नवाचार दिखा। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में जोहार झारखंड ग्रामीण झारखंड का आकर्षक प्रतिरूप, प्राचीन भारत के विशाल साम्राज्य, इंडिया चार्टिंग इट्स ग्लोबल कोर्स, मीनाक्षी मंदिर का भव्य मॉडल, अविनाशी जहाज़ टाइटेनिक की मनोहारी पुनर्रचना समेत अन्य शामिल रहे। विकसित और आत्मनिर्भर भारत पर मॉडल बनाकर छात्रों ने सराहना पाई। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव आनंद साहू, एसोसिएट प्रोफेसर आईआईटी धनबाद ने कहा कि शिक्षा को पूरे मन से अपनाएं।
मानव कल्याण के लिए नवाचार करें। क्रिटिकल थिंकिंग और जिज्ञासा को मानवता की सबसे बड़ी शक्तियां बताते हुए छात्रों को वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए इन गुणों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रभावी कचरा प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रोफेसर साहू ने युवा वैज्ञानिकों और गणितज्ञों को आईआईटी धनबाद में आमंत्रित किया। स्कूल का पूरा परिसर परिसर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ एवं जनजातीय गौरव दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की गूंज से महक उठा। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की रोमांचक अनुभूति जोड़ दी। कार्यक्रम में शंभूनाथ अग्रवाल उपाध्यक्ष, शिक्षा विकास ट्रस्ट, सुनील कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष धनबाद पब्लिक स्कूल ने बच्चों के प्रयासों को भरपूर प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




