Dhanbad Public School Celebrates 19th Anniversary with Cultural Extravaganza सुनो द्रौपदी... नृत्य नाटिका ने दर्शकों को झकझोरा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Public School Celebrates 19th Anniversary with Cultural Extravaganza

सुनो द्रौपदी... नृत्य नाटिका ने दर्शकों को झकझोरा

धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में 19वें वार्षिकोत्सव 'गूंज' का आयोजन हुआ। बच्चों ने कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रो. रामकुमार सिंह ने विद्यालय की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। खेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 24 Dec 2024 02:19 AM
share Share
Follow Us on
सुनो द्रौपदी... नृत्य नाटिका ने दर्शकों को झकझोरा

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच में सोमवार को 19वें वार्षिकोत्सव ‘गूंज का आयोजन हुआ। बच्चों ने कला, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रदर्शन किया। सूफी कव्वाली दमादम मस्त कलंदर... की दमदार प्रस्तुति के बाद तालियों से सभागार गूंज उठा। बतख के वेश में बच्चों का डक डांस दर्शकों का मन मोह रहा था। स्केटिंग डांस पर बच्चों का संतुलन देख लोग अचंभित हो गए। मोर नृत्य, चेयर डांस, रेट्रो डांस, जोकर डांस ने खूब तालियां बटोरीं। सुनो द्रौपदी... नृत्य नाटिका ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। म्यूजिकल फ्यूजन बैंड पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू कुलपति प्रो. डॉ रामकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सिंफर वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार बनर्जी, शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इंद्रमोहन मेनन, ट्रस्ट सचिव अनिल डालमिया, विद्यालय अध्यक्ष प्रभास डोकानिया, सचिव आलोक चौधरी, विवेकानंद विद्यालय अध्यक्ष ओमप्रकाश कासट, प्राचार्या पूर्णिमा सिल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर बनना बच्चों का काम है, विद्यालय का काम अच्छे नागरिक का निर्माण करना है। स्कूल चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि हम खेल और पढ़ाई के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकि शिक्षा भी दे रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार बनर्जी ने भी संबोधित किया।

रोशनी, प्रिंसी, उल्लास को किया गया पुरस्कृत

खेल और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कार में प्रमाण पत्र के साथ सम्मान राशि भी दी गई। वार्षिका पत्रिका के मुख्य आवरण पृष्ठ की पेंटिंग बनाने के लिए कक्षा 10वीं की रोशनी पांडेय को 11 हजार, पिछले पृष्ठ के लिए आठवीं प्रिंसी कुमारी को 7100, सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में सफल 12वीं की स्नेहा हलदार को 7100, पूर्वी जोन जूडो टूर्नामेंट में कक्षा 4 की नायरा को 10 हजार, 12वीं की स्नेहा हलदार को 7100, कक्षा चार के उल्लास रंजन को 7100, 10वीं के देव कुमार व पीयूष कुमार, नौंवीं के संघर्ष सुमन को 7100, 12वीं के आदित्य गुप्ता व निमिषा गुप्ता, नौंवीं की सारा सतीश बारा, अनुप्रिया लाल, पांचवीं राज आर्यन साहा, विधान, प्रकृति आनंद, ऋदम आनंद, छह की आराध्या कुमारी, चतुर्थ की आरोही राय को 5100 रुपए का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।