Dhanbad Proposes Extension of Howrah-Jabalpur Express to Mumbai Station शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक चलाने का भेजा प्रस्ताव, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Proposes Extension of Howrah-Jabalpur Express to Mumbai Station

शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक चलाने का भेजा प्रस्ताव

धनबाद रेल मंडल ने हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई स्टेशन तक करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। नई ट्रेनों की मांग भी की गई है, जिसमें धनबाद से दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 26 March 2025 05:43 AM
share Share
Follow Us on
शक्तिपुंज एक्सप्रेस को मुंबई तक चलाने का भेजा प्रस्ताव

धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर चल रही हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई स्टेशन तक करने का प्रस्ताव धनबाद रेल मंडल ने मुख्यालय को भेजा है। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की ओर से मांगी गई सूचना अधिकार के तहत धनबाद डिवीजन ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।

जवाब में रेलवे ने बताया है कि धनबाद से दिल्ली, मुंबई और बंगलुरु के लिए नई ट्रेन मांगी गई है। साथ ही धनबाद से चल रही जम्मूतवी गरीब रथ स्पेशल को धनबाद से नहीं चला कर इसे कोलकाता से चलाने और इसे नियमित करने का भी प्रस्ताव है। साथ ही धनबाद से नासिक रोड के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार मुंबई तक कर इसे रेगुलर चलाने की भी मांग उठाई गई है। धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल को कोलकाता से चलाने के प्रस्ताव का झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने विरोध किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें