Dhanbad News: दुर्दांतों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। कहानी के मुताबिक, पुलिस ने हाल के दिनों में नौवां एनकाउंटर करते हुए लूटपाट और हत्या के हिस्ट्रीशीटर शंकर डे को गोली मारकर दबोचा। इससे पहले प्रिंस खान के गुर्गों समेत कई अपराधियों के पैर में गोली मारी गई। पुलिस लगातार कार्रवाई के जरिए अपराधियों को धनबाद में अपराध न करने का संदेश देने का प्रयास कर रही है।

Dhanbad News: दुर्दांतों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद में अपराधियों और दुर्दांतों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। पाकिस्तान में छिपे कुख्यात प्रिंस खान के आठ गुर्गों के पैर में गोली मारने के बाद पुलिस ने लूटपाट और हत्या के हिस्ट्रीशीटर अपराधी शंकर डे को गोली मार कर दबोच लिया। हाल के दिनों में पुलिस का यह नौवां एनकाउंटर है। लगातार अपराधियों के हाफ एनकाउंटर से पुलिस यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि धनबाद में अपराध करने वाले संभल जाएं। यदि इन घटनाओं से भी वे सीख नहीं लेंगे तो पुलिस की अगली गोली उनका नाम भी लिखा हो सकता है। प्रिंस के गुर्गों को पुलिस ने मारी गोली

पुलिस मुठभेड़ों की प्रमुख घटनाएं

31 अक्तूबर 2023 : पुलिस ने सबसे पहले प्रिंस के गुर्गे छोटू को मटकुरिया में पैर में गोली मारी, जिसने बैंक मोड़ के एक कार पार्ट्स दुकानदार के जबड़े में गोली दागी थी।

14 अक्तूबर 2025 : राजगंज-तेतुलमारी सड़क पर तिलाटांड़ के पास जमशेदपुर के रहने वाले मोस्ट वांटेड भानू मांझी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोचा था।

08 मार्च 2026 : धनबाद पब्लिक स्कूल के बगल में भूईंफोड़ पहाड़ की तलहटी में रंगदारी वसूलने आए शूटर बिनोद नगर निवासी सुधीश ओझा को पैर में गोली मारी थी।

16 मार्च 2026 : भागाबांध ओपी क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में पलामू के कुबेर उर्फ अमन सिंह और करकेंद श्याम कोठी निवासी विक्की डोम के पैर में गोली मारी गई थी।

17 अगस्त 2026 : बरवाअड्डा के निरंकारी चौक के पास वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास रहने वाले इरफान अंसारी और पुटकी निवासी नाजिर अंसारी के पैर में गोली मारी थी।

16 सितंबर 2026 : निरसा के हाथबाड़ी में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह और जमशेदपुर के निखार सबलोक की हत्या के आरोपी कुख्यात शूटर सागर सिंह के पैरों में गोली मारी थी।

23 सितंबर 2026 : पुलिस ने फहीम खान के भाई पर भूली मोड़ में फायरिंग करने वाले प्रिंस के गुर्गे चंदन ठाकुर के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार किया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦धनबाद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान किस नाम से जारी है?−
पुलिस का अभियान ऑपरेशन लंगड़ा के नाम से जारी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: दुर्दांतों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी