Dhanbad News: शंकर डे ने टुंडी सीएसपी लूट में कबूली संलिप्तता

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: पुलिस एनकाउंटर में घायल शंकर डे ने टुंडी की सीएसपी दुकान में लूट सहित कई अपराधों में अपनी संलिप्तता बताई। उसने सिल्लीगुड़ी में ज्वेलरी कारोबारी से डेढ़ किलो सोना लूटने की योजना बनाई थी और वाराणसी में दस बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की बात कही। ठीक होने पर धनबाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी; वाराणसी पुलिस भी उसे रिमांड पर लेगी।

Dhanbad News: शंकर डे ने टुंडी सीएसपी लूट में कबूली संलिप्तता

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस एनकाउंटर में घायल कुख्यात अपराधी व बंगाल के दुर्गापुर सुभाषपल्ली निवासी शंकर डे उर्फ प्रशांत डे ने पुलिस के समक्ष अपनी क्राइम कुंडली का खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर टुंडी कमारडीह स्थित सीएसपी संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में पिस्तौल के साथ घुस कर उसने 78 हजार 750 रुपए लूट लिए थे₹। इस घटना में उसका साथी केंदुआडीह खरिकाबाद निवासी राम प्रताप प्रसाद व एक अन्य भी उसके साथ थे। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। 13 अक्तूबर की रात टुंडी के मनियाडीह में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद शंकर का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। शंकर ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वह झारखंड ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी कई कांडों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके ठीक होते ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पहले ही खुलासा हो चुका है कि शंकर डे का नाम 2009 में हुए बिहारी लाल चौधरी की हत्या में आया था। 21 जून को खरिकाबाद में लूट के दौरान बस्ताकोला के उमेश यादव की हत्या, नौ नवंबर 2025 को बरवाअड्डा बाजार समिति में खाद्य तेल के थोक कारोबारी से लूट और अपने साथी राम प्रताप प्रसाद की पैसों की लेन-देन में 17 जुलाई की रात हत्या में भी उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है।

सिल्लीगुड़ी में ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की तैयारी

सिल्लीगुड़ी में डेढ़ किलो सोने की डकैती का था प्लान: शंकर डे ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में किसी बड़ी डकैती को अंजाम देने की फिराक में था। वह सिल्लीगुड़ी में ही एक मकान किराए पर लेकर रह रहा था। वहां उसने एक नामी ज्वेलरी दुकान के मालिक की 20 दिनों तक लगातार रेकी की थी। वह जौहरी हर दिन अपनी दुकान में लगभग डेढ़ किलो सोना लेकर आता-जाता था। शंकर ने पुलिस को बताया कि लगातार रेकी करने की वजह से उसके फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में आ गए थे, इसलिए वे लोग कुछ दिनों के लिए वहां से हट गए थे। बहुत जल्द उस व्यापारी से गहने लूटने की योजना थी, जिसे धनबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया।

वाराणसी में दस बड़ी घटनाओं में शामिल

वाराणसी में 10 लूटपाट व अन्य घटाओं में साथ शामिल: शंकर डे का आपराधिक इतिहास बेहद खूंखार रहा है। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में वह एक स्थानीय गिरोह की मदद से 10 बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसे वाराणसी पुलिस भी रिमांड पर लेगी। उसने बताया कि वह और राम प्रताप प्रसाद धनबाद या अन्य राज्यों में किसी भी बड़ी घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल भाग जाते थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शंकर डे को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कहां गोली लगी?−
टुंडी के मनियाडीह में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शंकर डे के पैर में गोली लगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: शंकर डे ने टुंडी सीएसपी लूट में कबूली संलिप्तता