Dhanbad News: हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों, मेला क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल की। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर हुए अभ्यास में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हुड़दंगियों से निपटने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों के अनुसार, इससे सतर्कता, अनुशासन, समन्वय और आपात स्थितियों में प्रभावी कार्रवाई की क्षमता बेहतर होगी।

Dhanbad News: हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अफसरों और जवानों ने काल्पनिक रूप से हुड़दंग करने वालों को सबक सिखाया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय, डीएसपी मुख्यालय दो नजीर अख्तर, डीएसपी ट्रैफिक रोहित साव, मेजर अवधेश कुमार, मेजर विनोद कुजूर, सार्जेंट अर्जुन महथा, सार्जेंट लक्ष्मण महता, सार्जेंट चारु बेदिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

सिटी एसपी ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को संभावित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रखना है। इस तरह के अभ्यास से ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन, आपसी समंवय और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई करने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में उपलब्ध पुलिस बल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह अभ्यास महत्वपूर्ण माना जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास