शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 ड्राइवरों की गाड़ी जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद जिले में बुधवार रात को ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया, जिसमें 18 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनकी गाड़ियों को जब्त कर स्थानीय थाना में ले जाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। नशे में गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 ड्राइवरों की गाड़ी जब्त

धनबाद जिले में बुधवार की रात प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में एक साथ ड्रंक एंड ड्राइव चलाया गया। अभियान में 18 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। उनकी गाड़ियां जब्त कर स्थानीय थाना में ले जा गईं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में बुधवार की रात एक साथ ड्रंक एंड ड्राइव की शुरुआत हुई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हर वाहन सवार की गाड़ियां रुकवा कर ब्रेद एनालाइजर से उनकी जांच की। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में चलाए गए अभियान से नशेड़ियों के बीच हड़कंप है।

नियम तोड़ने वाले कई चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। ऐसे लोगों के लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।