रेस्टोरेंट संचालक से गुंडई करने वाले की पुलिस ने निकाली परेड
धनबाद पुलिस ने बरटांड़ बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट के संचालक और उसके स्टाफ की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी रोशन सिंह को गिरफ्तार किया। 27 फरवरी को रंगदारी मांगने पर मारपीट की गई थी। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर 3 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।

बरटांड़ बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक, उसके साथियों और एक ग्राहक की पिटाई मामले को धनबाद पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रेस्टोरेंट संचालक से पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने के बाद पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी जयप्रकाश नगर निवासी रोशन सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाम में बरटांड़ इलाके में रोशन सिंह की पैदल परेड निकाली। इसी मामले में बिट्टू सिंह पहले ही जेल जा चुका है। भुक्तभोगी पांडेय मीट हाउस रेस्टोरेंट के मालिक व बिनोद नगर निवासी मंगल पांडेय ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की थी। आरोप लगाया था कि 27 फरवरी की रात 11 बजे रोशन सिंह, अमित सिंह और बिट्टू सिंह ने रंगदारी के रूप में एक किलो मटन मांगा था।
मना करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी थी। उस समय मंगल पांडेय अपने स्टाफ गुंजन कुमार, रोहित बर्मन, विशाल तिवारी और एक ग्राहक रोहित साव के साथ थे। उसी समय तीनों आरोपी उनके रेस्टोरेंट में आए थे। उन्होंने कहा कि रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। पूछने पर बिट्टू सिंह और अमित सिंह ने रॉड से मार कर दाएं हाथ की एक अंगुली तोड़ दी थी। देशी हथियार से प्रहार कर विशाल तिवारी का सिर फोड़ दिया था। करीब 25 हजार रुपए, अंगूठी और सोने की चेन छीन ली थी। आई-फोन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर करीब तीन लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया था।एसएसपी प्रभात कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया था। रोशन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई अन्य कांडों का भी आरोपी रहा है। रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट में तीन अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास में है।
लेखक के बारे में
Ravikant Jhaशॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।
परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।
करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


