नेशनल लेजर रन चैंपियनशिप में धनबाद ने जीते पदक

नेशनल लेजर रन चैंपियनशिप में धनबाद ने जीते पदक

संक्षेप:

धनबाद मॉडर्न पेंटाथलान फेडरेशन और बिहार मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ने बेगूसराय में नौवां नेशनल लेज़र रन चैंपियनशिप 2025 आयोजित किया। धनबाद के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें अंडर 19 गर्ल्स...

Sep 09, 2025 05:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद मॉडर्न पेंटाथलान फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और बिहार मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन साथ में मिलकर बेगूसराय में आयोजित नौवां नेशनल लेज़र रन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 19 गर्ल्स में अनीषा कुमारी को गोल्ड, अंडर 17 गर्ल्स साक्षी कुमारी गोल्ड, अंडर 11 गर्ल्स में मीनाक्षी कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रेम किशोर महतो और रूबी कुमारी ने सिल्वर, अंडर 19-अभिषेक कुमार हजारी और नेहा खालको को सिल्वर, अंडर 17 में बिट्टू कुमार यादव और किरण कुमारी को सिल्वर, अंडर 13 में सौरव कुमार महतो और सलोनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेड कोच शिवा कुमार महतो, असिस्टेंट कोच-तरुण मुखिया, मैनेजर-नंदलाल राय, देवेश कुमार तिवारी, जयराम भगत। टीम को जिला संघ के अध्यक्ष पूजा पांडेय, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष एसके पांडेय, मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव शैलेंद्र पाठक, एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अंशु भाटिया, शशिकांत पांडे, अभिषेक पांडे, महावीर प्रसाद ने बधाई दी।