बिजली का नया कनेक्शन लेनेवालों का बिल निकालने का आदेश

Nov 21, 2025 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बिल निकालने का आदेश दिया गया है। जिले में 5000 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल अभी तक नहीं बना है। अधिकारियों ने बताया कि बिल जल्द जारी किया जाएगा और उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा।

बिजली का नया कनेक्शन लेनेवालों का बिल निकालने का आदेश

धनबाद, कार्यालय संवाददाता बिजली का नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का बिल निकालने का आदेश मुख्यालय स्तर से दिया गया है। कहा गया है कि जिले में जितने भी उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन दिया गया है, वैसे लोगों का बिल जल्द निकालें, जिससे लोग अपना बकाया भुगतान कर सकें। बता दें कि धनबाद जिले में पांच हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल अब तक बनाना शुरू नहीं हुआ है। इससे लोग परेशान होकर कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि नया कनेक्शन लेने वालों को बिजली बिल कई महीनों से नहीं मिल रहा था।

वैसे लोगों का बिजली बिल बनाकर उनके पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा। एक बार बिलिंग सिस्टम में चढ़ जाने के बाद हर महीने समय पर बिजली बिल मिलेगा, जिससे लोग अपना बकाया आसानी से भुगतान कर पाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।