Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Officials Inspect Baramsia Bridge Repairs Traffic Management Updates
15 दिनों में बरमसिया पुल से छोटी गाड़ियों का आवागमन: डीसी

15 दिनों में बरमसिया पुल से छोटी गाड़ियों का आवागमन: डीसी

संक्षेप:

धनबाद के डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बरमसिया पुल के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल का काम लगभग एक महीने से चल रहा है और 15 दिनों में छोटी गाड़ियों के लिए खोला जाएगा। कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर ध्यान दिया जा रहा है।

Thu, 4 Dec 2025 02:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बरमसिया पुल के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि करीब एक महीने से बरमसिया पुल का काम चल रहा है। उम्मीद है कि 15 दिनों के बाद हम लोग छोटी गाड़ियों के लिए उसे आवागमन खोलेंगे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व कॉन्ट्रैक्टर से अबतक हुए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने कहा कि धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार राज्य सरकार की नजर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हमारी ओर से भी लगातार नजर रखी जा रही है। समीक्षा में पाया कि धनबाद में गया पुल हो, बरमसिया पुल हो, पॉलीटेक्निक रोड हो, इन सभी में कुछ न कुछ मेजर चीजें हैं जो वर्षों से नहीं दशकों से लंबित थीं। उसमें हमारी प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। मूल रूप से हमारी प्राथमिकता है कि बरमसिया पुल का काम अच्छे और गुणवत्तापूर्ण हो और आवागमन में कोई समस्या नहीं हो। साथ ही पुल की दूसरी छोर भी हम लोग चेक कर रहे हैं कि दूसरी छोर में अगर कोई समस्या हो तो उसका भी निदान कर लिया जाए।