धनबाद नगर निगम चुनाव में 2500 मतपेटियों की होगी जरूरत

Jan 16, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर निकाय का चुनाव इस बार बैलेट पेपर से होगा। चुनाव के लिए 2032 मतपेटियों की आवश्यकता होगी। एक वोटर को मेयर और पार्षद के लिए दो वोट डालने होंगे। चुनाव चिह्न भी तय कर दिए गए हैं।

धनबाद नगर निगम चुनाव में 2500 मतपेटियों की होगी जरूरत

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर निकाय का चुनाव इस बार बैलेट पेपर से होगा। जिला निर्वाचन विभाग ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। धनबाद नगर निगम चुनाव में 2032 मतपेटियों की जरूरत होगी। चुनाव को लेकर 2500 मतपेटियों को तैयार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के पास तीन हजार मतपेटी उपलब्ध हैं। 2015 नगर निगम का चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराया गया था। वहीं 2010 में यह बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था। एक बार फिर से राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को मतपत्र के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है।

इसके लिए धनबाद में तैयारी शुरू कर दी गई है। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 1026 बूथ हैं। एक बूथ में दो मतपेटी की जरूरत होती है। इस हिसाब से 2032 मतपेटी की जरूरत नगर निकाय चुनाव में होगी। लगभग 200 मतपेटी रिजर्व में रखे जाएंगे। ---------- एक वोटर को डालने होंगे दो वोट नगर निगम चुनाव में एक वोटर को दो वोट डालने होंगे। इसमें एक वोट मेयर प्रत्याशी के लिए और एक वोट पार्षद के लिए डालना होगा। मेयर तथा अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा जबकि वार्ड पार्षद के लिए बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा। इसके तहत एक ही बैलेट बॉक्स में मेयर या अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षद दोनों के लिए वोट डाले जाएंगे। -------- मेयर-अध्यक्ष पद के लिए 50 चुनाव चिह्न तय एयर कंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां, बैटरी टॉर्च, बेंच, बिस्कुट, बक्सा, ईंटें, बाल्टी, कैमरा, कारपेट, सीसीटीवी कैमरा, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, कंप्यूटर माउस, घन, हीरा, डोली, ड्रिल मशीन, बिजली का खंभा, बाँसुरी, फव्वारा, कीप, गैस का चूल्हा, चाय छलनी, हरी मिर्च, ऊन व सिलाई, हेलमेट, आइसक्रीम, कटहल, भिंडी, कुंडी, लूडो, माचिस की डिब्बी, नेल कटर, कड़ाही, नाशपाती, कलम की निब (सात किरणों सहित), पेंसिल शार्पनर, पेट्रोल पंप, हाथ रेहड़ी, प्लेट स्टैंड, पंचिंग मशीन, अंगूठी, रूम कूलर, सेफ्टी पिन, कैंची, जूता और कूदने की रस्सी शामिल हैं। ------- वार्ड पार्षद के लिए तय चुनाव चिह्न वार्ड पार्षद/सदस्य पद के लिए अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, ब्लैक बोर्ड, डबल रोटी, ब्रीफकेस, केक, कैन, कैरम बोर्ड, जंजीर, चप्पलें, चिमटी, कलर ट्रे व ब्रश, चारपाई, सीटी, डीजल पंप, द्वार घंटी, डम्बल, लिफाफा, कुआं, फ्रॉक, स्टूल, उपहार, ग्रामोफोन, खिड़की, हेडफोन, जुराबें, पानी गर्म करने की रॉड, दीवार खूंटी, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, लंच बॉक्स, माइक, गले की टाई, पैंट, मटर, पैन स्टैंड, पेंडुलम, फोन चार्जर, करनी, रेजर, रोड रोलर, रूम हीटर, आरी, सिलाई मशीन, शटर, स्लेट और मिक्सर ग्राइंडर को तय किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;