चुनाव के बाद राशन कार्ड धारक को मिलेगी धोती-साड़ी
Feb 02, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में नगर निगम चुनाव के बाद राशन कार्ड धारकों को धोती-साड़ी का लाभ मिलेगा। जनवरी के अंत तक योजना का लाभ मिलना था, लेकिन चुनाव के कारण आपूर्ति नहीं हो पाई। प्रत्येक कार्डधारक को 20 रुपए में एक लूंगी, धोती और साड़ी दी जाएगी। डीएसओ पंकज कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद वितरण होगा।

धनबाद। नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद राशन कार्डधारक को धोती साड़ी का लाभ मिलेगा। जनवरी के अंत तक यह योजना का लाभ कार्डधारक को मिलना था लेकिन चुनाव की घोषणा होने के कारण एजेंसी आपूर्ति नहीं की जबकि टेंडर पिछले साल हुई। अबतक नहीं मिली है। बता दें कि धोती-साड़ी साल में दो बार दी जानी है। सितंबर महीने में कार्डधारक के बीच वितरण किए जाने वाली योजना जनवरी तक नहीं मिला है। प्रत्येक कार्डधारक को 20 रुपए में एक लूंगी व धोती एंव साड़ी देने की योजना है। डीएसओ पंकज कुमार का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद धोती साड़ी योजना का लाभ कार्ड धारक को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


