Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Municipal Corporation to Crack Down on Tax Evasion and Trade License Violations
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही दुकानों को सील करेगा निगम

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही दुकानों को सील करेगा निगम

संक्षेप: धनबाद नगर निगम आर्थिक दबाव से जूझ रहा है और अब बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकानों के खिलाफ सख्ती बरतने जा रहा है। एक महीने के भीतर लाइसेंस नहीं लेने पर दुकानों को सील किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कर संग्रहण को बढ़ाने के लिए व्यापारियों से समय पर लाइसेंस नवीनीकरण की अपील की है।

Wed, 5 Nov 2025 02:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता आर्थिक दबाव से जूझ रहे धनबाद नगर निगम अब टैक्स वसूली में सख्ती बरतने वाला है। बिना ट्रेड लाइसेंस लिए शहर में चल रही दुकानों के खिलाफ निगम कार्रवाई शुरू करेगा। एक महीने के अंदर लाइसेंस नहीं लेने पर नगर निगम दुकानों को सील करेगा। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्ति ने यह निर्देश दिया। मंगलवार को नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण और ट्रेड लाइसेंस पर समीक्षा की। नगर निगम क्षेत्र के कुल 91,971 घरों में से 39,994 घर (43 प्रतिशत) घरों से निगम को प्रॉपर्टी टैक्स मिलता है। 51,977 (57 प्रतिशत) घरों से निगम को टैक्स नहीं मिल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब तक कुल ₹33.34 करोड़ की कर मांग दर्ज की गई है। बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जो लोग होल्डिंग टैक्स नहीं दे रहे हैं, उनका एकाउंट फ्रीज कर उससे पैसे लिए जाएंगे। वहीं व्यवसायियों के पास अगर ट्रेड लाइसेंस नहीं है तो उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। नगर आयुक्त ने शहर में टैक्स वसूली का काम करनेवाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन को डोर टू डोर सर्वे करते हुए बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे समय पर अपना कर एवं व्यापार लाइसेंस का नवीनीकरण कराएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। नियमों का पालन न करने पर निगम की ओर से कड़ी प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------- एक लाख दुकानों में से सात हजार के पास ट्रेड लाइसेंस नगर निगम क्षेत्र में लगभग एक लाख छोटी-बड़ी दुकानें हैं। सरकार के नियम के अनुसार सभी को निगम से ट्रेड लाइसेंस लेना है। नगर निगम से अभी तक मात्र सात हजार लोगों ने ही ट्रेड लाइसेंस लिया है। झरिया और कतरास में तो लाइसेंस लेने वालों की संख्या न के बराबर है। नगर निगम की लापरवाही से ट्रेड लाइसेंस लेने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है। -------- नया ट्रेड लाइसेंस का शुल्क क्षेत्रफल (वर्गफीट) दर 1-100 300 101-500 500 501-1000 1500 1001 से अधिक 2500