Dhanbad Municipal Corporation to Build 37 Drains with 10 Crores Investment Post Elections सड़कों पर नहीं बहेगा गंदा पानी, 10 करोड़ से 37 ड्रेन बनेगा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Municipal Corporation to Build 37 Drains with 10 Crores Investment Post Elections

सड़कों पर नहीं बहेगा गंदा पानी, 10 करोड़ से 37 ड्रेन बनेगा

धनबाद नगर निगम चुनाव के बाद सक्रिय हो गया है। नए साल में शहर के कई क्षेत्रों में गंदा पानी नहीं बहेगा। 10 करोड़ रुपए की लागत से 37 नालियां बनाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और निर्माण...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 29 Dec 2024 02:04 AM
share Share
Follow Us on
सड़कों पर नहीं बहेगा गंदा पानी, 10 करोड़ से 37 ड्रेन बनेगा

धनबाद, मुख्य संवाददाता विधानसभा चुनाव व नई सरकार के गठन के बाद धनबाद नगर निगम एक्शन में आ गया है। नए साल में शहर के कई क्षेत्रों व मुहल्लों की सड़क पर गंदा पानी नहीं बहेगा। चिह्नित क्षेत्रों में लगभग 10 करोड़ रुपए से 37 नालियां बनाई जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर दो जनवरी को वेबसाइट पर जारी होगा। ऑनलाइन टेंडर डालने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। ऑनलाइन बीड खुलने की तिथि 17 जनवरी है। उसके बाद अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के कारण पिछले दो महीने से निगम में नाली समेत अन्य कार्य किसी न किसी कारण से प्रभावित थे। चुनाव खत्म होने के बाद निगम की ओर से पहली बार निगम ने टेंडर जारी किया है।

निगम क्षेत्र के 37 अलग-अलग वार्ड में नाली का निर्माण होगा। निगम के विभिन्न क्षेत्रों में नाली का निर्माण पूरा होने पर नाली की समस्या दूर होगी। तीन-चार महीने में नाली का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुहल्लों में नाली का पानी सड़क पर बहने या पड़ोसी के घरों में प्रवेश करने पर आपस में विवाद होता है। अब नाली निर्माण होने पर विवाद में कमी आएगी। नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर संबंधित क्षेत्र के शहरवासियों ने राहत की सांस लेते निर्माण शुरू होने इंतजार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।