निगम का टैक्स वसूल रही एजेंसी के कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं
धनबाद नगर निगम का टैक्स वसूलने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन के कर्मचारियों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने मेयर को पत्र लिखकर वेतन दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो गया है और वे कर्ज लेने पर मजबूर हैं।

धनबाद। धनबाद नगर निगम का टैक्स वसूलने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन के कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। कंपनी के कर्मियों ने मेयर संजीव सिंह को पत्र लिखकर वेतन दिलाने की मांग की है। कर्मियों ने लिखा है कि बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो गया है। धनबाद नगर निगम में टैक्स वसूली का काम संभाल रही निजी एजेंसी श्री पब्लिकेशन एवं स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड जो की होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस का कलेक्शन का काम करती है, विगत पांच महीना से एजेंसी में कार्यरत टैक्स कलेक्टर, टीम लीडर, कंप्यूटर ऑपरेटर में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने लिखा है कि उनके घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है और कर्ज लेने पर मजबूर हैं। अपने घर चल घर के खर्च चलाने मैं असमर्थ है उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कर्मियों ने लिखा है कि हम लोग कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं। कंपनी के द्वारा कोई भी सुविधा नहीं मिलती है, सिर्फ टारगेट दिया जाता है और टारगेट नहीं पूरा करने पर काम से हटाने की धमकी दी जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


