Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Municipal Corporation Mayoral Elections 29 Candidates Remain After Neelam Mishra Withdraws
धनबाद मेयर सीट के लिए 29 दावेदारों में होगी चुनावी जंग

धनबाद मेयर सीट के लिए 29 दावेदारों में होगी चुनावी जंग

संक्षेप:

धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। तीन नामांकन रद्द होने के बाद, डॉ नीलम मिश्रा ने नाम वापस लिया, जिससे मैदान में 29 दावेदार रह गए। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी प्रचार करेंगे। भाजपा में बगावत के चलते कुछ नेताओं ने नाम वापस नहीं लिया।

Feb 07, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद नगर निगम के मेयर पद के दावेदारों की तस्वीर साफ हो गई है। झामुमो नेत्री डॉ नीलम मिश्रा के नामांकन वापस लेने के बाद मैदान में 29 दावेदार रह गए हैं। मेयर की कुर्सी के लिए इन्हीं दावेदारों के बीच चुनावी रणभूमि में भिड़ंत होगी। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। तीन लोगों का नाम स्क्रूटनी के दौरान कागजात की कमी रहने की वजह से रद्द कर दिया गया था। मैदान में बचे 30 प्रत्याशियों में से एक ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया है। मेयर के सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद ही मैदान में उतरकर प्रत्याशी खुलकर अपना प्रचार करेंगे। ------------ भाजपा के बागियों ने नहीं लिया नाम वापस मेयर चुनाव को लेकर भाजपा में सबसे अधिक बगावत है। पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, भृगुनाथ भगत और मुकेश पांडेय ने नाम वापस नहीं लिया। वहीं भाजपा छोड़कर चुनाव मैदान में उतरे शांतनु चंद्रा भी चुनावी मैदान में डटे रहे। भाजपा नेता लगातार इनलोगों से संपर्क कर नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे। ---- चंद्रशेखर अग्रवाल को राहत धनबाद मेयर सीट से झामुमो नेत्री डॉ नीलम मिश्रा के नाम पापस लेने से झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को राहत मिल गई है। भाजपा से झामुमो आए चंद्रशेखर अग्रवाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति से पार्टी समर्थित उम्मीदवार तय किया गया है। नीलम मिश्रा ने उनके पार्टी में आने से पहले ही नामांकन कर दिया था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने नाम वापस कर लिया। ----------- ये दावेदार मैदान में चंद्रशेखर अग्रवाल, संजीव सिंह, संजीव कुमार, इंदु देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु चंद्रा, मुकेश कुमार पांडेय, भृगुनाथ भगत, अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, उमेश पासवान, कुसुम देवी, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शिल्पी शर्मा, केसी सिंहराज।