झरिया ननि अंचल कार्यालय में लगा समस्या समाधान कैंप
धनबाद नगर निगम ने झरिया प्रखंड में एक 'जनता समस्या समाधान कैंप' का आयोजन किया। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। कैंप में पानी, बिजली, सफाई सहित कई सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए। आगामी मानसून के लिए विशेष टीमों की तैनाती का आश्वासन दिया गया।

धनबाद नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को झरिया प्रखंड अंतर्गत झरिया के बनियाहीर स्थित दनगर निगम अंचल कार्यालय में एक बृहत 'जनता समस्या समाधान कैंप' का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर की अध्यक्षता धनबाद के नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने की, जिन्होंने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर नगरवासियों की शिकायतें सुनीं।
शिविर की जानकारी
उन्होंने बताया कि हर महीने के प्रत्येक गुरुवार को विभिन्न अंचलों में यह कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत इस माह के द्वितीय गुरुवार को झरिया अंचल में यह शिविर लगाया गया। कैंप में पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, नाली, सड़क, होल्डिंग टैक्स, नए ट्रेड लाइसेंस, वृद्धा व विधवा पेंशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त किए गए। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि उपलब्ध फंड के आधार पर शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। आवास योजना के तहत वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर आवेदन लिए गए और दस्तावेज पूर्ण होने पर मौके पर ही ऑपरेटर के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गई।
शिविर में पार्षदों की उपस्थिति
शिविर में झरिया अंचल के सभी 11 वार्डों के पार्षद व प्रतिनिधि पहुंचे। शिविर में सबसे अधिक पेयजल और सफाई की समस्या सामने आई। वार्डों में लेबर की कमी पर आयुक्त ने संख्या 15 से बढ़ाकर 20 करने का आश्वासन दिया। आगामी मानसून को देखते हुए पांचों अंचलों में 15-15 सदस्यों की कुल 75 सदस्यीय समर्पित टीम तैनात की गई है, जो जलजमाव रोकने के लिए बड़े नालों की सफाई कर रही है। शिविर के दौरान ही शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओर से विशेष हेल्थ कैंप लगाकर लाभार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जानकारी साझा करना
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, सौरव शर्मा,बाबू जैना, दिलीप भारती, बप्पी बाउरी सभी वार्डो के विधायक प्रतिनिधि, पार्षद व प्रार्षद प्रतिनिधि हुलासो देवी, सुमन देवी अग्रवाल, सोनाली कुमारी, मुन्नी लाल, शैलेन्द्र सिंह, पींकू चंद्रवंशी, जय कुमार, के आलाव सभी 11 वार्ड के पार्षद उपस्थित थे। सभी ने वार्ड की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपा।
निर्णय और निरीक्षण
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता और राजस्व निरीक्षक सहित धनबाद नगर निगम की पूरी टीम उपस्थित रही। इसके बाद नगर आयुक्त की अगुवाई में टीम ने बनियाहीर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य, राजा तालाब के कार्य तथा अन्य विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


