अंदिला, प्रियंका व निर्मल हारे, 32 वोटों से जीतकर सुमन बनीं पार्षद

Feb 28, 2026 03:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में कई बड़े उलटफेर हुए। तीन बार के पार्षद निर्मल मुखर्जी और अन्य पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 36 में सुमन देवी अग्रवाल ने 32 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 22 में सुमन सिंह ने कांटे की लड़ाई में जीत हासिल की।

अंदिला, प्रियंका व निर्मल हारे, 32 वोटों से जीतकर सुमन बनीं पार्षद

धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद चुनाव में कई बड़ा उलटफेर हुआ है। तीन बार के पार्षद निर्मल मुखर्जी, वार्ड नंबर 21 की पार्षद अंदिला देवी और वार्ड नंबर 52 की पार्षद प्रियंका देवी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं झरिया अंचल के वार्ड नंबर 36 से सुमन देवी अगवाल ने 32 वोटों से चुनाव जीत लिया। पहले दिन सबसे कम वोटों से चुनाव जीतने वाली पार्षद बन गई। नगर निगम चुनाव में इस बार वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर बहुत खींचतान थी। कई पूर्व पार्षदों ने अपनी कुर्सी बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की। वार्ड नंबर 16 की पार्षद अरूणा कुमारी ने कड़े संघर्ष में अनिता कुमारी को हराया।

वार्ड नंबर 6 में विधायक मथुरा महतो के छोटे भाई स्व. प्यारेलाल महतो की पत्नी कल्पना महतो ने चुनाव में जीत दर्ज की। 2010 में इसी वार्ड से प्यारेलाल महतो ने पार्षद का चुनाव जीता था। वार्ड नंबर 36 से सुमन अग्रवाल अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गई। उन्होंने 2015 का भी चुनाव इस वार्ड से जीता था। ---------- वीआईपी वार्ड 22 में सुमन सिंह ने मारी बाजी वार्ड नंबर 22 पर पूरे शहर की नजर टिकी थी। यहां से चुनाव लड़ रही राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरूण सिंह की पत्नी सुमन सिंह ने कांटे की लड़ाई में पूर्व पार्षद स्व. पल्टू महतो की पत्नी सरस्वती देवी को हराकर जीत दर्ज की। इसी वार्ड में चुनाव के दिन जमकर मारपीट हुई थी। यहां से झामुमो नेता राज आनंद सिंह की बहन शिल्पी कुमारी तीसरे नंबर पर रही। ------ कैंसिल वोटों की री-काउंटिंग में सुमन अग्रवाल ने जीत दर्ज की वार्ड नंबर 36 में सुमन देवी अग्रवाल ने कड़े मुकाबले में मकेश्वर यादव को 36 वोटों से हरा दिया। इस वार्ड में कैंसिल वोटों की संख्या 538 है। दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी मकेश्वर यादव ने री काउंटिंग की मांग कराकर उसकी गिनती फिर से कराई। री-काउंटिंग के बाद भी सुमन अग्रवाल ही 36 वोटों से विजेता बनीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।