कतरास हटिया में चला बुलडोजर, दुकानदारों का हंगामा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद नगर निगम ने मंगलवार को कतरास बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अवैध झुग्गी-झोपड़ियों और दुकानों को हटाने पर सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। दुकानदारों ने नगर निगम पर गरीबों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया।

कतरास हटिया में चला बुलडोजर, दुकानदारों का हंगामा

कतरास बाजार हटिया क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम की इंफोर्समेंट और कतरास अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम सुरक्षा बल के साथ पहुंची और फुटपाथ पर बने अवैध झुग्गी-झोपड़ियों व दुकानों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सब्जी विक्रेताओं ने जोरदार विरोध किया। बताया जाता है कि कई लोगों ने फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से झुग्गी और दुकानें बना ली थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की। जैसे ही जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाने लगा, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-ग्लौज और नगर निगम के सुरक्षा बलों के साथ नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर कतरास पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। कार्रवाई होते देख कई लोग गिड़गिड़ाते और अपना सामान बचाने की कोशिश करते नजर आए। अभियान में नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सचिन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौजूद थे। कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि निगम की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है。

दुकानदारों का आरोप

दुकानदार सीमा देवी, सागर रवानी, बलराम चौधरी, अमित राणा, मधु ठाकुर और मुन्ना राणा आदि के दुकानों को ध्वस्त कर हटा दिया गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सिर्फ गरीबों की दुकानों पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं धनबाद नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि कतरास हटिया में एक दुकानदार ने बांस-बल्लियों से अवैध दुकान अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया था। इसके अलावा तीन-चार दुकानें नाली के ऊपर अतिक्रमण कर रखी गई थी। इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया और दुकानदारों को नाली के पीछे रहने का निर्देश दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनबाद नगर निगम ने कतरास बाजार में किस प्रकार का अभियान चलाया?
धनबाद नगर निगम ने कतरास बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad Newsकतरास हटिया में चला बुलडोजर, दुकानदारों का हंगामा