Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Municipal Commissioner Reviews Development Projects and Cleans Chhath Ghats

विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें: नगर आयुक्त

संक्षेप: धनबाद में नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही, छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई का...

Thu, 16 Oct 2025 03:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on
विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें: नगर आयुक्त

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम के अभियांत्रिकी एवं अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। नगर आयुक्त ने नगर निगम की योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान सड़कों के निर्माण, नालियों के सुदृढ़ीकरण, भवन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली तथा चल रही अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रगति एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभियंता निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा स्थल निरीक्षण को नियमित करें।

किसी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता अथवा विलंब की स्थिति में उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रमुख परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और कार्य प्रगति रिपोर्ट सीधे नगर आयुक्त को प्रस्तुत की जाएगी, जिससे धनबाद नगर निगम के अधीन विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके। नगर आयुक्त ने छठ घाट की सफाई का निरीक्षण किया: छठ पूजा को देखते हुए नगर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया। मुख्य रूप से लोको टैंक, मनईटांड़ छठ तालाब व बेकारबांध छठ तालाब का निरीक्षण किया। दीपावली के पूर्व सभी छठ तालाबों का पूर्ण सफाई करने का दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर नगर प्रबंधक व सुपरवाइजर मौजूद थे।