Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad MP Dhulu Mahto Discusses Gaya Bridge and Railway Projects with DRM
गया पुल को लेकर रेलवे जल्द एनओसी दे: ढुलू

गया पुल को लेकर रेलवे जल्द एनओसी दे: ढुलू

संक्षेप: धनबाद सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम के साथ बैठक में गया पुल और अन्य रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। गया पुल से यातायात सुगमता और व्यापारिक...

Fri, 17 Oct 2025 03:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद सांसद ढुलू महतो ने गुरुवार को धनबाद डीआरएम के साथ बैठक कर गया पुल से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने कहा कि डीआरएम के साथ कई मुद्दे पर बात हुई। कहा गया है कि रेलवे जल्द एनओसी की औचारिकता पूरी करे। आईआईटी बीएचयू से वेटेड स्ट्रक्चरल ड्राइंग एवं डिजाइन को स्वीकृति के बाद कोई दिक्कत नहीं है। धनबाद की जनता की लंबी प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। गया पुल रेलवे अंडरब्रिज, जो वर्षों से धनबाद के लिए प्रमुख जनसमस्या है, उसका शीघ्र समाधान जरूरी है। सांसद ने रेल अधिकारियों के साथ योजना को लेकर अब तक की प्रगति की समीक्षा भी की।

गया पुल का निर्माण न केवल स्थानीय यातायात के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगा, बल्कि यह धनबाद की अर्थव्यवस्था, उद्योगों और आम जनजीवन से सीधे जुड़ा हुआ मुद्दा है। इस पुल के बन जाने से जाम की समस्या से राहत, व्यापारिक गतिविधियों में सुगमता और जनसुविधा में व्यापक सुधार होगा। बैठक के दौरान धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर मिठू रोड से भूली के बीच एक नए रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव भी रेलवे को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्र में यातायात सुगमता और संपर्क सुविधा विकास की पहली शर्त है, इसलिए कतरास लिलोरी स्थान फाटक और सोनारडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति भी अत्यंत आवश्यक है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए भी उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान डीआरएम ने सांसद को आश्वस्त किया कि गया पुल के साथ-साथ अन्य प्रस्तावों पर भी सकारात्मक पहल की जाएगी।